भीलवाड़ा: कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक, जिला कलेक्टर ने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश
जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई।बैठक में जिला कलेक्टर द्वारा विभिन्न विभागों के कार्यों एवं लंबित प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की गई। उन्होंने उन्होंने संपर्क पोर्टल तथा मुख्यमंत्री जनसुनवाई के लंबित मामलों की बारीकी से पड़ताल करते हुए अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए।