भीलवाड़ा: तिरंगे के रंग में रंगा भीलवाड़ा, हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली भव्य साइकिल रैली, सांसद व डीएम ने की शुरुआत
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत गुरुवार को शहर में भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली को सांसद दामोदर अग्रवाल एवं जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।