कैराना: कैराना कोतवाली पुलिस ने न्यायालय से वांछित गांव बुच्चाखेड़ी निवासी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
शामली एसपी एनपी सिंह के निर्देशानुसार जिलेभर में वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत कैराना कोतवाली पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार शाम करीब छह बजे पुलिस ने बताया कि अभियुक्त का नाम इनाम है, जो गांव बुच्चाखेड़ी का रहने वाला है। अभियुक्त न्यायालय में विचाराधीन मामले में वांछित था।