लोहरदगा: दिव्यांग पिता की गुहार पर उपायुक्त का हस्तक्षेप, बच्चे को मिला ब्लड
लोहरदगा जिले में एक मानवीय पहल का मामला सामने आया है, जहां एक दिव्यांग पिता की शिकायत पर उपायुक्त ने तत्काल संज्ञान लेते हुए 5 वर्षीय बच्चे के लिए ब्लड उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जानकारी के अनुसार, सेन्हा थाना क्षेत्र के एकागुड़ी (कुम्बा टोली) निवासी मनजीत मुंडा अपने 5 वर्षीय पुत्र दुर्गा मुंडा के लिए ब्लड की व्यवस्था को लेकर परेशान थे। बच्चे को खून की कम