चुनार: कठेरवा गांव की महिला को घर के अंदर अवैध गांजा बेचने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
चुनार कोतवाली क्षेत्र के पयागपुर से एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके कब्जे से 700 ग्राम अवैध गज बरामद किया गया है। महिला का घर के अंदर से अवैध गांजा बेचने का वीडियो बुधवार को वायरल हो गया था, जांच के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।