कैथल: बाबा राजपुरी मेले और दशहरा पर्व पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 300 पुलिसकर्मी होंगे तैनात
कैथल जिले में बाबा राजपुरी डेरे के तीन दिवसीय मेले और दशहरा पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 300 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। पांच नाके लगाकर भीड़ नियंत्रण और आपातकालीन सेवाओं का विशेष इंतजाम किया गया है। मेले में दो डायल 112 गाड़ियां लगातार तैनात रहेंगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीएसपी रमेश चंद्र ने आमजन से सहयोग की अपील की है।