सगड़ी: बिलरियागंज क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण किया, एसपी ग्रामीण चिराग जैन का मामले में आया बयान
Sagri, Azamgarh | Jun 10, 2026 आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज थाना क्षेत्र में बीते दिनों आरोपियों ने महिला से चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया था । जिसके बाद मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस विधिक कार्रवाई में जुट गई थी । वहीं पुलिस ने घटना का सफल अनावरण किया और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया । जबकि छीनी गई चेन को बेचकर शेष प्राप्त 52000 रूपए की धनराशि भी बरामद की गई ।