महसी: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर शिवपुर में जनकल्याण शिविर व स्वास्थ्य मेला आयोजित, विधायक ने गिनाई उपलब्धियां
शिवपुर ब्लाक सभागार में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे MLA राम निवास वर्मा ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गांवों के विकास से ही राज्य का विकास संभव है और सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा रही है