शिवपुरी: 12 ज्योतिर्लिंग की दंडवत यात्रा पर निकले श्रद्धालु का अमोल क्रेशर गांव में भव्य स्वागत
शिवपुरी जिला के NH-27 फोर-लेन स्थित अमोला क्रेशर गांव में मंगलवार सुबह करीब 6 बजे ग्रामीणों ने दंडवत यात्रा पर निकले एक श्रद्धालु का जोरदार स्वागत किया। जानकारी के अनुसार, भूपेंद्र यादव दतिया जिले से 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए दंडवत यात्रा पर निकले हैं। वे पूरी यात्रा दंडवत प्रणाम करते हुए तय करेंगे, जो आस्था और संकल्प का अनूठा उदाहरण है। श्रद्धालु ने।