मधेपुरा: 23 साल पुराने हत्याकांड में साक्ष्य के अभाव में आरोपी दोषमुक्त, ढाई साल से जेल में था बंद
करीब 23 साल पुराने एक हत्याकांड में गुरुवार को अदालत ने आरोपी को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। मामला 26 फरवरी 2003 का है। पुरैनी थाना क्षेत्र के झोटियाही बहियार में मंटुन मेहता एक पोखर से पंपसेट के जरिए पानी निकालकर मछली मार रहा था। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने मंटुन मेहता की गोली मारकर हत्या कर दी थी।