जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत ग्राम पंचायत बीड़ में कृषक हरि सिंह के खेत में तालाब निर्माण कार्य जारी है। यह संरचना वर्षा जल संग्रहण, सिंचाई सुविधा और भू-जल स्तर सुधार में सहायक होगी। कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में कार्य की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है।