भीलवाड़ा: भगवानपुरा के ग्रामवासियों ने अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर जिला कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
भगवानपुरा ग्राम पंचायत की बेशकीमती जमीन पर लंबे समय से हो रहे अवैध अतिक्रमण को लेकर गांव वासियों का सब्र टूट गया। सोमवार को दोपहर करीब 2 बजे पूर्व राजस्व मंत्री रामलाल जाट के नेतृत्व में समस्त ग्रामवासियों ने जिला कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा है