कैरो: कैरो खरता-हनहट के मनोकामना सिद्ध बाबा भोलेनाथ मंदिर में मकर संक्रांति पर भव्य मेला, तैयारियां ज़ोरों पर
कैरो प्रखंड क्षेत्र के खरता–हनहट में दक्षिण कोयल नदी तट पर स्थित मनोकामना सिद्ध बाबा भोलेनाथ मंदिर प्रांगण में आगामी 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर होने वाली पूजा-अर्चना एवं भव्य मेले को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार अपराह्न करीब 3 बजे मंदिर परिसर में आयोजक समिति द्वारा चल रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।