गिरिडीह: मुफस्सिल थाना के बेरवाटांड़ निवासी एक युवक को कुछ लोगों ने बेरहमी से मारपीट कर किया घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेरवा टांड़ निवासी सागर कुमार को कुछ लोगों ने बेरहमी से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक का इलाज सोमवार को 10 बजे सदर अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार सागर कुमार, पिता चेतलाल दास, उम्र लगभग बाइस वर्ष, अपने घर बेरवा टांड़ थाना मुफस्सिल क्षेत्र का रहने वाला है।