भरतपुर: मथुरा गेट थाना इलाके में एक महिला की मौत, परिजनों ने कुछ युवकों पर हत्या का आरोप लगाया
भरतपुर के मथुरा गेट थाना इलाके में एक महिला की मौत हो गई। महिला के परिजन मोहल्ले के कुछ युवकों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। महिला के परिजनों का कहना है कि मोहल्ले के कुछ युवक देर रात घर पर आये और, उन्होंने घर के बाहर पथराव किया। जब महिला ने घर के गेट खोले तो, युवकों ने महिला को धक्का दिया। जिससे महिला की मौत हो गई।