नानपारा: नानपारा में एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में विसर्जन शोभायात्रा शांतिपूर्वक संपन्न हुई
नानपारा नगर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन गायघाट तट पर किया गया। इस कार्यक्रम को शांति से कराने के लिए प्रशासन और पुलिस टीम इमामगंज चौराहे पर मौजूद रही।उपजिलाधिकारी नानपारा प्रकाश सिंह ने बताया कि नगर की 28 पंजीकृत प्रतिमाओं के साथ ही आसपास के इलाकों की मूर्तियों का भी गायघाट तट पर विसर्जन हुआ। व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल लगाया गया