बेगूसराय: जिले के 2,32,060 लाभार्थियों को DBT के माध्यम से मिली पेंशन, कारगिल भवन में लाइव कार्यक्रम आयोजित
जिले के 2,32,060 लाभार्थियों को 1100 रुपये की दर से 26.67 करोड़ रुपये की पेंशन राशि लाभार्थियों के खाते में हस्तांतरित की गई. पटना में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कारगिल भवन में बुधवार की दोपहर 02:00 बजे किया गया. इस मौके पर डीडीसी आकाश चौधरी समेत संबंधित पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि मौजूद थे.