गोरखपुर: अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने चलाया बुलडोजर, सड़क किनारे लगा ठेला व काउंटर जब्त, ₹2000 का चालान भी वसूला गया
छात्रसंध चौराहा स्थित कबाड़ी गली में विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की गई।इस दौरान दुकानदारों ने सड़क पर ठेले और काउंटर लगाकर अतिक्रमण कर रखा था जिससे वहां आने जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।टीम ने सख्ती दिखाते हुए दो लोहे के ठेले और एक लोहे का काउंटर जब्त किया।इसके अलावा नियमों का उल्लंघन करने वाले एक दुकानदार से जुर्माना वसूला गया।