चैंबर भवन में शनिवार शाम करीब चार बजे शहर की विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों ने झारखंड चैंबर के साथ बैठक की। बैठक में सिटी एसपी पारस राणा, सिटी डीएसपी केवी रमन और कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय मौजूद रहे। इस दौरान हाल के दिनों में व्यापारियों को आ रही रंगदारी और धमकी भरे कॉल्स तथा शहर की विधि-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।