जांजगीर: कलेक्टर ने खरीफ सीजन की तैयारियों की समीक्षा के लिए साप्ताहिक बैठक ली, किसानों को खाद-बीज में न हो परेशानी
जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में आगामी खरीफ सीजन की तैयारियों, मुख्यमंत्री हेल्पलाईन नंबर, खाद उपलब्धता, मानसून पूर्व तैयारियों एवं आपदा प्रबंधन, ई-ऑफिस, सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों के निराकरण, समय सीमा के लंबित प्रकरणों सहित विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा।