मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बहन की हत्या करने के बाद एक भाई ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। घटना क्रमशः बखारी में रेलवे लाइन और पिपरडीह गांव में हुई। रेलवे लाइन से युवक की डेड बॉडी बरामद हुई, जबकि गांव में युवक के घर के कमरे में बेड से लड़की का शव मिला। लड़की की धारदार हथियार से हत्या की गई थी। दोनों ममेरे फुफेरे भाई बहन थे।