पिछोर: जंगीपुर फील्ड फायरिंग के पास लूट का खुलासा, ₹1.5 लाख के जेवरात के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
पिछोर थाना प्रभारी द्वारा गुरुवार शाम लगभग 6:00 बजे प्रेस नोट के माध्यम से बताया है कि थाना पिछोर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 18 जनवरी को जंगीपुर फील्ड फायरिंग के पास हुई लूट का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटे गए सोने के जेवरात कीमत करीब 1.5 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर