लोहरदगा: कोयल नदी से अज्ञात युवती का शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या या डूबने से मौत? पुलिस कर रही जांच
तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा शव, पहचान कराने में जुटी पुलिस लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाघा और हिरही स्कूल टोली के बीच बहने वाली कोयल नदी से गुरुवार सुबह एक अज्ञात युवती का शव बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने नदी में एक युवती का शव तैरता हुआ देखा, जिसके बाद इसकी सूचना तत्काल लोहरदगा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते