सिरोंज: डीएपी खाद न मिलने से आक्रोशित किसानों ने कृषि विभाग सहित तहसील कार्यालय में किया प्रदर्शन
Sironj, Vidisha | Jun 24, 2024 सोमवार को किसान नेता सुरेंद्र रघुवंशी के नेतृत्व में अनेकों गाँव के किसानों ने डीएपी खाद न मिलने को लेकर कृषि विभाग एवं तहसील कार्यालय में प्रदर्शन किया। सुरेंद्र रघुवंशी ने बताया की किसान कई दिनों से वेयरहाउस के चक्कर लगा रहे हैं परंतु खाद उपलब्ध नहीं है। ऐसे में किसानों को काफी परेशानी हो रही है।प्रशासन जल्द खाद उपलब्ध कराए अन्यथा धरना प्रदर्शन किया जाएगा।