चूरू: बीकानेर रेंज के आईजी ने चूरू दौरे के दौरान पुलिस लाइन में जिलास्तरीय क्राइम मीटिंग ली
Churu, Churu | Apr 9, 2026 बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश गुरुवार को चूरू दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने पुलिस लाइन मैदान में परेड का निरीक्षण किया, संपर्क सभा में पुलिस अधिकारियों व जवानों की समस्याएं सुनीं और क्राइम मीटिंग में जिलास्तरीय पुलिस अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। शाम 6 बजे करीब मिली जानकारी के अनुसार आईजी ने पुलिस लाइन पहुंचकर सबसे पहले व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।