बरहरुवा: बरहरवा में ड्रोन के माध्यम खेतों में खरपतवार नाशक का हुआ छिड़काव
बरहरवा नगर पंचायत क्षेत्र में नील पोखर के समीप रविवार को इफको की ओर से ड्रोन के माध्यम खरपतवार नाशक का छिड़काव किया गया। इस दौरान दर्जनों कृषक मौके पर पहुंचकर ड्रोन के माध्यम से खरपतवार नाशक की छिड़काव को काफी उत्सुकता से देख रहे थे। वही मौके पर मौजूद श्रुति कुमारी ने बताया कि ड्रोन के माध्यम यूरिया, डीएपी एवं कीटनाशक का छिड़काव असानी तरीके से किया जाता है।