गुण्डरदेही: भाजपा मंडल गुण्डरदेही की मासिक बैठक संपन्न, संगठनात्मक गतिविधियों एवं जनसंपर्क अभियान पर हुई विस्तृत चर्चा
भारतीय जनता पार्टी मंडल गुण्डरदेही की मासिक बैठक का आयोजन मंडल कार्यालय में संपन्न हुआ। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, जनसंपर्क अभियानों तथा विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की गई। बैठक में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की कार्ययोजना तैयार की गई। साथ ही केंद्र सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा योजनाओं के लाभार्थियों से