देवीपुर: देवीपुर पुलिस ने रामपुर मोड़ पर चलाया एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान
देवघर एसपी सौरभ के निर्देश पर देवीपुर थाना प्रभारी के देखरेख में देवीपुर देवघर मुख्य मार्ग पर रामपुर मोड़ के पास आज रविवार को रात्रि 8:00 बजे एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान चलाया गया इस जांच अभियान में गुजरने वाले सभी दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों की जांच टिकी खोलकर की गई वहीं कुछ बाइक चालक जो हेलमेट पहन कर नहीं चला रहे थे उन्हें कड़ी फटकार लगाकर छोड़ा गया