कानपुर: सीसामऊ सीट से सपा से टिकट मिलने के बाद नसीम सोलंकी ने मीडिया से कहा, पार्टी ने जिम्मेदारी दी है, उस पर खरे उतरेंगे
यूपी की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, जिसमें कानपुर की सीसामऊ सीट भी शामिल हैं। बुधवार 3 बजे सपा ने सीसामऊ सीट से पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी को प्रत्याशी बनाया है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने उनके नाम पर मुहर पहले ही लगा दी थी। नमीम के कंधों पर सोलंकी परिवार की राजनीतिक विरासत संभालने की जिम्मेदारी दी है