कानपुर: कानपुर बार एसोसिएशन के चुनाव में नामांकन के आखिरी दिन महामंत्री पद के प्रत्याशी अमित सिंह ने कराया नामांकन
कानपुर बार एसोसिएशन चुनाव में नामांकन के आखिरी दिन महामंत्री पद के सबसे प्रबल दावेदार अमित सिंह ने अपना नामांकन 2 बजे कराया।उनके समर्थन में सैकड़ो अधिवक्ता नामांकन में पहुंचे। कचहरी परिसर के लॉयर्स एसोसिएशन गेट से अमित सिंह के समर्थन में अधिवक्ता एकत्रित हुए और शांतिपूर्वक प्रचार प्रसार करते हुए शताब्दी गेट तक गए। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ताओं का आशीर्वाद मिला।