सदर: विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर नई सुबह एक उम्मीद संस्था ने पौधरोपण अभियान चलाया, 1100 पौधे लगाने का संकल्प लिया
विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को “नई सुबह एक उम्मीद” सामाजिक संस्था द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक भव्य पौधरोपण एवं जन जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नगवा वार्ड स्थित डुमराव बाग कॉलोनी के तुलसी पार्क में “एक पौधा उम्मीद का, एक कदम हरियाली से जलवायु परिवर्तन की ओर” थीम के अंतर्गत संपन्न हुआ।