फतुहा: डुमरी चौक के पास फोरलेन पर अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
Fatwah, Patna | May 17, 2026 फतुहा फोरलेन पर डुमरी चौक के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी है। जिससे बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है। मृतक दानापुर पेठिया बाजार निवासी 24 वर्षीय शाहिल कुमार है। जबकि घायल उसका दोस्त पेठिया बाजार निवासी 24 वर्षीय प्रिंस कुमार है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया है।