बारां: ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध का असर, जिले में धान का निर्यात बंद, 5 करोड़ का माल अटका, धान के भाव 500 रुपये क्विंटल तक टूटे
Baran, Baran | Apr 6, 2026 ईरान अमेरिका इजरायल के बीच चल रहे युद्ध का असर अब बारा जिले पर भी पड रहा है। जिलेभर से धान लहसुन समेत विभिन्न जिंस बड़ी मात्रा में खाड़ी देशों को निर्यात होती थी लेकिन अब एकदम से निर्यात ठप होने से करोड़ों रुपए का नुकसान हो रहा है ।जिले में धान और लहसुन बड़ी मात्रा में खाड़ी देशों को निर्यात होता है लेकिन युद्ध के कारण ही कई कंटेनर पोर्ट पर अटक गए।