कायमगंज: नवाबगंज क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश से पेड़ गिरने से बिजली गुल, भागवत कथा कार्यक्रम का टेंट भी उड़ा
नवाबगंज क्षेत्र में शनिवार देर रात आई तेज आंधी और बारिश ने इलाके में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया कायमगंज जाने वाले मार्ग पर एक विशाल पेड़ सड़क पर गिर गया।जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पेड़ को काटकर हटाया। फिर मार्ग पर यातायात सुचारू रूप चालू हो सका।वही गांव गिलौदा में रविवार को एक भागवत कथा कार्यक्रम शुभारंभ होना था।