मोहनपुर: राम विवाह, कृष्ण जन्मोत्सव और फूलों की होली के साथ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव भक्ति रस में डूबा
मोहनपुर के नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतिम दिन राम विवाह, अजामिलोपाख्यान और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव प्रसंग से कथा पंडाल भक्तिमय बना रहा। कथावाचक अनमोल कृष्ण जी महाराज ने भक्ति, नाम-स्मरण और संगति की महिमा बताई। श्रीराम विवाह के हास्य-परिहास और कृष्ण जन्मोत्सव पर फूलों की होली, बधाई गीत व टॉफी वितरण से श्रद्धालु झूम उठे।