सांगानेर: जयपुर में सीवर समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन, पार्टी कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर दी चेतावनी
जयपुर के हवामहल क्षेत्र के वार्ड-21 में लंबे समय से बनी हुई सीवर समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और हस्ताक्षर अभियान चलाकर समस्या के स्थायी समाधान की मांग उठाई। प्रदर्शन का नेतृत्व मोहसिन कुरैशी ने किया। इस दौरान आप पार्टी के विनीत शर्मा और फिरोज कुरैशी ने बताया कि पिछले तीन सालों से समस्या बनी हुई है।