तुलसीपुर: गैसड़ी क्षेत्र में धर्म परिवर्तन मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप
जबरन धर्म परिवर्तन कराने के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोतवाली गैसड़ी क्षेत्र में दर्ज मामले में इस्माइल पुत्र कल्प हुसैन को गिरफ्तार किया गया। मामले की शिकायत मुराली पुत्र मुन्नीलाल निवासी ग्राम बभनपुरवा मजरा खदगौरा ने दी थी।शिकायतकर्ता के अनुसार, इस्माइल लगभग दो वर्ष पूर्व उसकी पत्नी और बच्चों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था।