करछना: कौवा बाजार में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों ने आर्थिक मदद की मांग को लेकर किया चक्का जाम
करछना थाना क्षेत्र के कौवा बाजार में मंगलवार को मार्ग से गुजरते समय अनियंत्रित डंफर की चपेट में आने से कौधिंयारा थाना क्षेत्र के सोढिया गांव निवासी फूलचंद्र कुशवाहा पुत्र राम अभिलाष कुशवाहा की मौत हो गई। जबकि साथी सुग्रीव पुत्र नचकाऊ गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना होने पर पुलिस मौके पर पहुंची घायल को उपचार के लिए भेजते हुए शव पोस्टमार्टम भेज दिया।