गौतम बुद्ध नगर: सूरजपुर वेटलैंड में किया गया "बर्ड फेस्टिवल" का भव्य आयोजन, प्रभागीय वन अधिकारी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव रहे मौजूद
ग्रेटर नोएडा में स्थित सूरजपुर वेटलैंड में बुधवार को बर्ड फेस्टिवल का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान गौतम बुद्ध नगर के प्रभागीय वन अधिकारी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव के साथ अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ रूप से प्रभागीय वन अधिकारी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया। बर्ड फेस्टिवल में अनेक प्रजाति के पक्षी देखने को मिलेंगे।