गौतम बुद्ध नगर: रेलवे रोड पुलिस चौकी परिसर में रील बनाते हुए नजर आया युवक, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
ग्रेटर नोएडा में स्थित रेलवे रोड पुलिस चौकी परिसर में एक युवक के रील बनाने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं रील बनाते हुए युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर डीसीपी ने जांच की आदेश दिए हैं। डीसीपी में बताया है कि जल्द ही आरोपी युवक को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।