नगर मे सोमवार को सकल हिन्दू समाज द्वारा यहा सामाजिक आयोजन के तहत समरसता भोज का आयोजन किया गया ।जिसमे 15 हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए। नगर के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मैदान पर आयोजित कार्यक्रम मे भारत माता की आरती उतारी गयी फिर बौद्धिक हुआ । फिर समरसता का संदेश देते हुए भोजन एक साथ किया।