मांझी: सहयोग शिविर में 71 आवेदन प्राप्त , नौ मामलों का मौके पर हुआ निष्पादन
Manjhi, Saran | Jul 7, 2026 मांझी प्रखंड के शीतलपुर एवं गोबरही पंचायत में मंगलवार को सरकारी योजनाओं और सेवाओं की आसान पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सहयोग शिविर आयोजित किया गया। शिविर में राशन कार्ड ,सामाजिक सुरक्षा पेंशन ,जन्म प्रमाण पत्र, स्वास्थ्य बिजली आंचल तथा भूमि विवाद समेत विभिन्न विभागों से जुड़े कल 71 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 9 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया।