हनुमानगढ़: धोलीपाल में दो जनों से 932 ग्राम अफीम बरामद, हनुमानगढ़ कोर्ट ने आरोपी को भेजा पुलिस रिमांड पर
हनुमानगढ़ सदर थाना क्षेत्र के गांव धोलीपाल में दो जनों से 932 ग्राम अफीम बरामदगी के मामले में हनुमानगढ़ कोर्ट ने आरोपी को रिमांड पर भेजा है। इससे पहले आरोपी के खिलाफ हनुमानगढ़ सदर थाना में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया। बता दे की गस्त के दौरान पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया और एक विधि से संघर्षत बालक को निरुद्ध किया गया है।