कोंच: प्रधाना में बिहार ड्राइवर महासंघ का जिला कार्यालय खुला,जिप प्रतिनिधि मोहन यादव ने किया उद्घाटन
Konch, Gaya | Jul 2, 2026 काबर पंचायत स्थित प्रधाना गांव में गुरुवार दोपहर बिहार ड्राइवर महासंघ ट्रेड यूनियन के गया जिला कार्यालय का उद्घाटन किया गया। जिला परिषद प्रतिनिधि मोहन यादव ने फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया। इस मौके पर गया जिला अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, बिहार प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष बब्लू पांडेय, सामाजिक कार्यकर्ता लालू यादव, नरेंद्र कुमार आदि थे।