कुमारखंड: कुमारखंड प्रखंड कार्यालय में रानीपट्टी सुखासन पैक्स के पुनर्निर्वाचन को लेकर नामांकन की प्रकिया शुरू
मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड के रानीपट्टी सुखासन पंचायत में पैक्स के पुनर्निर्वाचन को लेकर अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हैं। दूसरे दिन शनिवार को दोपहर दो बजे समर्थकों के साथ पूर्व पैक्स अध्यक्ष पप्पू कुमार ने निर्वाचन कार्यालय पहुंच कर नामांकन पत्र दाखिल किया । प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखा गया।