बाह: जैतपुर के गोपालपुरा में दर्दनाक हादसा, कुएं में गिरने से मासूम की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
जैतपुर थाना क्षेत्र के गांव गोपालपुरा में ननिहाल आई चार वर्षीय मासूम बच्ची गुरुवार शाम को खेलते समय वर्षों से बंद पड़े कुएं में गिर गई। सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। करीब चार घंटे चले रेस्क्यू अभियान के बाद बच्ची को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद देर रात 11 बजे परिजनों और ग्रामीणों ने रेस्क्यू में देरी का आरो