गुण्डरदेही: जिला प्रशासन के आदेश से गुंडरदेही तहसील में पदस्थ तहसीलदार कोमल ध्रुव का बालोद तहसील में तबादला
जिला प्रशासन द्वारा जारी प्रशासनिक आदेश के तहत गुंडरदेही तहसील में पदस्थ तहसीलदार कोमल ध्रुव का तबादला कर उन्हें बालोद तहसील में अतिरिक्त तहसीलदार के पद पर पदस्थ किया गया है। कोमल ध्रुव गुंडरदेही तहसील में अपनी सेवाएं दे रही थीं। प्रशासनिक दृष्टिकोण से किए गए इस तबादले के बाद अब वे बालोद तहसील में अतिरिक्त तहसीलदार के रूप में अपनी नई जिम्मेदारी निभाएंगी। जिला प्रशासन द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार यह व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय और सुचारु संचालन को ध्यान में रखते हुए यह स्थानांतरण किया गया है