अररिया: ऑपरेशन मुस्कान के तहत अररिया पुलिस ने 50 गुम या चोरी हुए मोबाइल उनके धारकों को सुपुर्द किए
Araria, Araria | Apr 6, 2026 अररिया पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 50 गुम हुए या चोरी किए गए मोबाइलों को उनके धारकों के सुपुर्द कर दिया है. एसपी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सभी मोबाइल धारकों के बीच उनकी मोबाइलों को बांटा गया. जानकारी देते हुए एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि यह वैसे मोबाइल है जो या तो गुम हो गए थे या चोरी कर लिए गए थे जिन्हें टेक्निकल आधार पर बरामद किया गया है.