रक्सौल: पैक्स निर्वाचन के तहत अनुमंडल पदाधिकारी रक्सौल ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के साथ सभी मतदान केन्द्रों का लिया जायजा
पैक्स निर्वाचन के मद्देनजर अनुमंडल पदाधिकारी रक्सौल मनीष कुमार के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रक्सौल के साथ सभी मतदान केंद्रों का संयुक्त रूप से भ्रमण किया गया। सभी जगह मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी रहा। जानकारी जिला प्रशासन के द्वारा शुक्रवार दोपहर करीब 02:42 बजे दिया गया।