सहारनपुर: कोर्ट रोड पर ताला तोड़कर मोबाइल शॉप से लाखों की चोरी, पुलिस मामले की जांच में जुटी
सहारनपुर के वीआईपी माने जाने वाले कोर्ट रोड पर बीती रात करीब 11 बजे चोरों ने बेखौफ होकर ताला तोड़कर मोबाइल शॉप "PHONESTOP" में सेंधमारी कर लाखों रुपये के मोबाइल व एक्सेसरीज़ ले गए। शेखपुरा कदीम निवासी शावेज़ कुरैशी की दुकान में रखे iPhone, Oppo, Vivo, Samsung, OnePlus सहित अन्य ब्रांड के मोबाइल और एक्सेसरीज़ चोरी हुई हैं।